पहाड़ों पर बर्फबारी से मध्य प्रदेश में भयंकर ठंड, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान..

भोपाल : उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में ठंड का जलवा बरकरार है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के सात शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहने के आसार हैं। पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम का प्रभाव कुछ कम हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है।

चार प्रमुख नगरों में तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
भोपाल28.09.8
इंदौर27.913.6
ग्वालियर29.811.2
जबलपुर27.19.9
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button