ई-जिला प्रबंधक अफताब अहमद खान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

अवैध वसूली और आईडी बंद कराने की धमकी का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर

बिलासपुर में ई-जिला प्रबंधक अफताब अहमद खान पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सीएससी संचालकों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत अमसेना के सीएससी संचालक अरविंद पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान राजस्व शिविर में जिला प्रबंधक द्वारा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने का काम कराया गया था, जिसमें उनका लगभग एक लाख रुपये का भुगतान अब तक लंबित है। जब उन्होंने राशि की मांग की, तो अफताब अहमद खान ने उनकी आईडी बंद करने की धमकी दी। वहीं, अरुण अश्वनी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अफताब अहमद खान निजी सेक्टर में आधार सेंटर चलवाकर अवैध वसूली कर रहे हैं, जबकि सरकारी निर्देशों के अनुसार आधार सेंटर केवल सरकारी स्थानों पर संचालित होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो संचालक उनकी बात नहीं मानते, उनके केंद्रों पर छापेमारी कर उन्हें बंद करवा दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button