रायपुर में बाबा पर गंभीर आरोप, पीड़ित महिला बोली- नहीं मिला न्याय तो करूंगी आत्मदाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्वयंभू संत पर गंभीर आरोप लगे हैं। बोरियाखुर्द, नवरंग चौक निवासी पीड़िता ने (लोधी क्षत्रिय) ने कुशालपुर निवासी अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास पर बेटे को बरगलाकर सन्यास दिलवाने का आरोप लगाया है। महिला ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपों की जांच कर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित बाबा के घर के सामने आत्मदाह करेगी। इस संबंध में प्रमिला ने रायपुर एसएसपी को शिकायत सौंपी है।

प्रमिला का आरोप है कि संत अमनदत्त ठाकुर ने उसके छोटे बेटे प्रशांत कुमार बाबुरिक को धर्म के नाम पर बहला-फुसलाकर सन्यास लेने के लिए मजबूर किया। परिवार का कहना है कि बाबा भोले-भाले लोगों को वृंदावन के आश्रम में ले जाकर नौकरों की तरह कार्य करवाता है। प्रशांत को ‘शेष नारायण वैष्णव’ नाम देते हुए परिवार त्यागने का दबाव बनाया गया।

प्रमिला ने बताया कि उन्होंने गरीबी में भी बेटे की पढ़ाई पर खूब खर्च किया ताकि वह परिवार का सहारा बन सके। लेकिन कथित बाबा ने भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों के बहाने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। जब परिवार ने विरोध किया तो बाबा ने धमकी दी कि प्रशांत पागल हो जाएगा या किसी हादसे का शिकार होगा। प्रमिला ने एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि यह बाबा तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को डराकर मानसिक रूप से कमजोर करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई