सुकमा में सनसनीखेज मामला: जंगल में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश, हत्या या आत्महत्या?

सुकमा। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के जंगल में मंगलवार की सुबह एक युवती का क्षत विक्षत शव मिलने की सूचना मिलते ही हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि कृषि विज्ञान केंद्र के जंगल में एक युवती का क्षत विक्षत शव देखा गया है। मामले की जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम आ गया, वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। Also Read – सीएम साय ने रायगढ़ में कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं शव भी कितने दिन पुराना है यह भी नहीं बताया जा सका है। हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा भी पीएम रिपोर्ट के बाद ही आएगा, वहीं युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है। जितने भी गुमशुदगी के मामले दर्ज किया गया है, उन सभी के परिजनों को थाने बुलाया गया है, साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ गई है, जिससे कि युवती के शव के बारे में जानकारी मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button