रायपुर में सनसनीखेज मामला: आदिवासी युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के गंज थाना इलाके में आरोपी चोर रौनक डे के खिलाफ एक आदिवासी युवती ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। मामलें में जानकारी देते हुए गांजा थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया है कि एक आदिवासी युवती ने थाने में शिकायत दिया था जिसमें उसने रौनक डे के नाम से होटल में शादी का झांसा देकर और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी रौनक डे ने आदिवासी रेप पीडि़ता का अश्लील वीडियो और फोटो निकाल लिए जिसके बाद आरोपी रौनक डे आदिवासी पीडि़ता को बार-बार अपने साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार सुधा होटल जाता था जहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार की वारदात को अंजाम देता रहा है। मामलें में शिकायत के बाद तत्काल पुलिस ने क्चहृस् की धारा 64 ड, 69 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको कोर्ट में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट ने 15 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई