Sensational case in Bilaspur: घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी, बदमाश ने खुद ही फोन कर दी चुनौती

Sensational case in Bilaspur: (बिलासपुर) : बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर तोड़फोड़ की, 18 हजार रुपये चुराए और फिर खुद ही पीड़ित को फोन कर कहा – “मैं राजेश हूं, मैंने ही तोड़वाया है, क्या कर लेगा मेरा?” घटना की शिकायत रात में ही की गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। मीडिया में मामला आने के बाद ही अपराध दर्ज हुआ।
सरकंडा निवासी दिलीप शर्मा के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात तोड़फोड़ और चोरी की घटना हुई। आरोपी ने दरवाजा, कुर्सी और लोहे का गेट तोड़ने के बाद गल्ले से 18 हजार रुपये भी उड़ा लिए। इतना ही नहीं, वारदात के बाद उसने खुद पीड़ित को फोन कर न सिर्फ अपराध कबूला, बल्कि चुनौती भी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब मामला मीडिया में आया, तो 15 घंटे बाद अपराध दर्ज किया गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।





