रायपुर में सनसनी! दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, पुलिस ने शुरू की तलाश

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 20 लाख रूपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुजगहन इलाके में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके पास रखे 20 लाख रुपये की लूट करने के बाद फरार हो गये। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बदमाशों का सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लूट की ये वारदात मुजगहन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक लूट का शिकार युवक कैश लेकर अपने किसी काम से जा रहा था। युवक की रैकी कर रहे बदमाशों ने उसका पीछा करने के बाद उसे सुनसान क्षेत्र में घेरकर रुपये लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई