जांजगीर-चांपा में सनसनी: महिला ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, बुरी नियत का आरोप 

जांजगीर-चांपा। जिले में महिला ने एक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या दी। उसने बताया कि, वो मुझ पर बुरी नियत रखता था। इसलिए डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही परसराम सूर्यवंशी (मृतक) अपने प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लेने नगर पंचायत कार्यालय गया था। बुरी नियत रखते हुए महिला सावित्री बाई रोहिदास (47) के घर बार-बार जाकर परेशान करता था।जिससे तंग आकर उसने डंडे से सिर पर कई बार हमला कर परसराम सूर्यवंशी को घायल कर दिया। उसके बाद करीब 2 बजे उसे घसीटते हुए अपने घर से निकलकर नगर पंचायत जाने वाली सड़क पर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान 10 दिन तक इलाज चलने के बाद 24 अक्टूबर को मौत हो गई। बिलासपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर सारागांव थाने में केस डायरी पहुंचने पर धारा 194 BNS कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बयान लिया। तब सावित्री का पता चला। इसके बाद एक दिसंबर को सावित्री बाई रोहिदास को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की। तब उसने पिटाई करने की बात कबूल की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला सावित्री बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई