महासमुंद में 3 हत्याओं से सनसनी: पिता ने बेटे को मारकर कुएं में फेंका, दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर हत्या, पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तीन अलग-अलग हत्या के मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों घटनाएं अलग-अलग कारणों से हुईं, लेकिन सभी में विवाद और हिंसा की गंभीर तस्वीर सामने आई है।

पहले मामले में एक पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी। मृतक युवक शराब का आदी था और अक्सर नशे में घरवालों से मारपीट करता था। घटना की रात भी उसने विवाद किया, जिससे गुस्से में छोटे भाई ने सिलबट्टे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पिता के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

दूसरे मामले में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की हत्या कर दी। बताया गया कि एक महीने पहले शराब के नशे में हुए विवाद और गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाई। उन्होंने युवक को बहाने से जंगल ले जाकर कांच की बोतल और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी घटना में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला तब बढ़ा जब एक महिला अपने पहले पति के घर बच्चे को लेने पहुंची। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि साथ आए व्यक्ति ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे और बेटी भी घायल हो गए। घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इन घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई