बिलासपुर: सड़क के डिवाइडर पर मिली युवक की अर्धनग्न लाश, इलाके में मची सनसनी

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश सड़क के डिवाइडर पर पड़ी देखी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान दुर्ग निवासी दुर्गेश यादव के रूप में हुई है। युवक की लाश जिस हालत में मिली है, उसे देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की मौत हादसा थी या साजिश।
फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक से जुड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है।





