सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन साधनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है और मानो किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।

लोगों ने मांग की है कि सभी बसों और सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाए। इनसे हर पल की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच सके और वहां से निगरानी रखी जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष गार्ड की तैनाती भी जरूरी बताई गई है। ये गार्ड वॉकी-टॉकी के जरिए तुरंत पुलिस को सूचना दे सकें, ताकि अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा सके।

इसके साथ ही हर वाहन में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगाने और यात्रियों के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की गई है। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को मोबाइल पर सूचना भेजी जाए और इस हेल्पलाइन नंबर को वाहनों के अंदर और बाहर बड़े अक्षरों में स्पष्ट लिखा जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई