एसईसीएल कर्मियों को मिला अब तक का सबसे बड़ा बोनस, दीपावली होगी खास

बिलासपुर। इस बार एसईसीएल (SECL) में काम करने वाले कर्मचारियों की दीपावली बेहद खास होने वाली है। कंपनी ने एसईसीएल सहित कोल इंडिया के हर एक कर्मचारी को ₹1 लाख से अधिक का बोनस देने की घोषणा की है।

एसईसीएल के 35,705 कर्मचारियों के खातों में शुक्रवार (26 सितंबर) को कुल ₹356 करोड़ का बोनस ट्रांसफर किया गया। प्रबंधन का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) राशि है। पिछले साल की तुलना में इस बार प्रत्येक कर्मचारी को ₹9,250 रुपये अधिक बोनस मिलेगा।

यह निर्णय हाल ही में कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मार्गदर्शन में कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच हुई सहमति के बाद लिया गया। इसके तहत हर कर्मचारी को लगभग ₹1,03,000 का लाभ मिला है।

एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रोत्साहन कर्मचारियों को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई