SDM ने सरपंच को किया बर्खास्त, आबादी जमीन पर करवाया था अवैध कब्जा, 6 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तुरी तहसील के पाराघाट गांव के सरपंच प्रदीप सोनी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम द्वारा धारा-40 के तहत की गई है। सरपंच पद से हटाने के साथ ही प्रदीप सोनी पर छह साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप सोनी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें आबादी भूमि पर अवैध कब्जा करवाने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।इसके अलावा, प्रदीप सोनी पर पहले भी कड़ी कार्रवाई हो चुकी है। कलेक्टर ने रासुका के तहत उन्हें जिलाबदर घोषित किया था। इसके बावजूद उनके विवादास्पद कार्य और अपराधों में संलिप्तता बनी रही। पाराघाट सरपंच के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।





