Scuffle in parliament : सांसदों से बदसलूकी, BJP सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। देश की संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान का मुद्दा गरमाया हुआ है। संसद में अमित शाह के बयान को लेकर इन दिनों घमासान मचा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक हो रही है। नौबत तो यहां तक आ गई कि सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। एक ओर जहां धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। वहीं कांग्रेस ने भी दावा किया है कि भाजपा सांसदों के धक्का-मुक्की में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे को चोट आई है। कांग्रेस ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की है।

कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। आज बाबासाहेब के अपमान के खिलाफ संसद परिसर में INDIA गठबंधन के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। जब INDIA गठबंधन के सांसद मकर द्वार पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद BJP के सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे को चोट भी आई है। BJP की इस गुंडागर्दी के खिलाफ आज कांग्रेस के सांसदों ने संसद मार्ग स्थित पुलिस थाने में बदसलूकी करने वाले BJP सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि कांग्रेस से पहले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है। भाजपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई