स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर अस्पताल और लॉ कॉलेज खोलने के नाम पर एक वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को विदेशी महिला बताकर निवेश का झांसा दिया और धीरे-धीरे बड़ी रकम ऐंठ ली।

पीड़ित वकील अरुण मिश्रा को एक विदेशी नंबर से मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को ग्रेट ब्रिटेन का डॉक्टर बताया। बाद में उसे स्कॉटलैंड निवासी ‘ग्रेस डेविड’ नाम की महिला से जोड़ा गया। महिला ने भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टीट्यूट, रियल एस्टेट और लॉ कॉलेज में करीब 500 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बताई और पीड़ित को पार्टनर बनने का प्रस्ताव दिया।

झांसे में आकर पीड़ित ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई और लगातार संपर्क में रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का दावा किया और उसके क्लियरेंस के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए।

होटल खर्च, प्रोसेसिंग फीस, टैक्स, एंबेसी, बैंक, आरबीआई और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई। जुलाई 2024 तक पीड़ित से कुल 3 करोड़ 13 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

जब लंबे समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं हुआ तो पीड़ित को शक हुआ। जांच करने पर ठगी का पता चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन जून, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को बैंक और एंबेसी अधिकारी बताया। वह पहले बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट रह चुका था और उसने अपनी बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग कर साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार, मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप जब्त किए हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई