स्कूल बस पलटी, एक छात्रा की मौत, 14 घायल

तिरुवनंतपुरम। केरल के कन्नूर में बुधवार देर शाम स्कूल बस पलटने से छात्रा की मौत हो गई और 14 स्टूडेंटस घायल हो गए। घायल स्टूडेंटस का उपचार निजी अस्पताल में चल रही है। हादसे वाली बस कुरुमाथुर चिन्मय स्कूल की थी।

स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को घर वापस ले जा रही थी। पुल से उतरते समय बस को ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और बस चौराहे के पास खंभे से टकराकर दो बार पलट गई। बस पलटने का हादसा एक घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में आते ही जमकर वायरल हो रहा है।

केरल में स्कूल बस पलटने की घटना आसपास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बस से छात्रों को ड्रायवर को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल और मृत बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृत छात्रा का नाम नेध्या पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई