यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर SC-ST अभ्यर्थियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये

12 अगस्त तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹1 लाख देने का निर्णय लिया है। यह राशि राज्य के मूल निवासी, स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक और योग्य अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

यह योजना आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही है। वर्ष 2025 में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से आयुक्त, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास कार्यालय, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र का प्रारूप और पात्रता की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

पात्रता की मुख्य शर्तें

  • अभ्यर्थी और उनके माता-पिता आयकर दायरे में नहीं आने चाहिए।

  • अभ्यर्थी ने केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।

  • पहले इसी योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त न की हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई