Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सत्संग-ध्यान राष्ट्र के उत्थान में देते है योगदान: मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 24 फरवरी को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ब्रह्म भोज एवं स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्संग और ध्यान के माध्यम से मन में शुभ संकल्पों की जागृति होती है, और जब हम इन्हें अपने जीवन में अपनाते हैं, तो समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देते हैं।

सीएम साय ने ब्रह्मकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल आध्यात्मिकता का प्रसार कर रहा है, बल्कि यह एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित पवित्र ब्रह्म भोज की परंपरा के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान, ब्रह्मकुमारी संस्थान की वरिष्ठ बहनों हेमलता दीदी और सरिता दीदी ने मुख्यमंत्री  साय सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया।

नशा मुक्ति अभियान की सराहना

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा शुरू किए जा रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है, खासकर युवाओं के लिए। नशे की लत न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं, हिंसा और पारिवारिक विघटन का कारण भी बन रही है। उन्होंने इस अभियान की सफलता की कामना की और कहा कि योग और ध्यान से न केवल जीवन में संतुलन आता है, बल्कि सकारात्मक मानसिकता भी विकसित होती है।

विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ब्रह्मकुमारी संस्थान की सामाजिक और आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शांति सरोवर आने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्थान समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई