सरपंच को जान से मारने की धमकी, शराबबंदी बैठक के बाद बढ़ा तनाव

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में सरपंच को शराब माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दे डाली। यह धमकी उस समय दी गई जब गांव में शराबबंदी को लेकर पंचायत की बैठक रखी गई थी।

गांव में पूरी तरह शराब बंद करने को लेकर बैठक हुई थी, जिससे नाराज़ होकर एक शराब कारोबारी ने सरपंच को फोन पर धमकाया। सरपंच ने इस बात को हल्के में न लेते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button