सरपंच ने जनपद सदस्य पर लगाए धमकी देने के गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कोटा, बिलासपुर:कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत करही कछार के सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य सचिन साहू पर धमकी देने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ग्राम पंचायत में शासन द्वारा स्वीकृत रेत घाट को पूरी तरह सरकारी नियमों के तहत रियाल्टी लेकर संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व और जनपद सदस्य उन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।

सरपंच का आरोप है कि उन्हें लगातार फोन कर धमकाया जा रहा है, और कुछ लोग उनके घर पहुंचकर बड़ी रकम की मांग भी कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत के पंचों ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर घाट का संचालन कर रहे हैं, फिर भी जनपद सदस्य द्वारा दबाव डालकर कार्य में बाधा डाली जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पंचायत में भयमुक्त वातावरण बना रहे और सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे असामाजिक और दबाव बनाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही ज़रूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई