SARGUJA ACTION: महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे हटाने के दौरान हंगामा, झारखंड के मुस्लिमों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार करीब 440 लोगों ने महामाया पहाड़ी की संरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया था। सोमवार को प्रशासन ने करीब 40 घरों को तोड़ दिया। इनमें ज्यादातर कब्जाधारी झारखंड के मुस्लिम समुदाय से हैं।

500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन से और समय की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसे नकार दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कब्जाधारियों को वहां से खदेड़ा।

इस कार्रवाई को रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई और प्रशासन को मौखिक आदेश मिला, जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। इस कार्रवाई में अब तक 40 मकान तोड़े जा चुके हैं। महामाया पहाड़ पर लंबे समय से अतिक्रमण हो रहा था, जिसमें 2021 में 440 लोगों का कब्जा पाया गया था। पहले भी अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण यह कार्रवाई रोक दी गई थी। हाल ही में 17 जनवरी को नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने फिर से यह कदम उठाया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button