‘संकल्प बजट’ से विकसित छत्तीसगढ़ को नई दिशा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़ बजट 2026’ को जनकल्याणकारी बताते हुए इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला कहा है।
अग्रवाल ने कहा कि नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में उपस्थित होकर उन्होंने बजट को प्रत्यक्ष सुना। उनके अनुसार, यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने का मार्ग है।
उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर जनहित पर केंद्रित बजट के लिए बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह ‘संकल्प बजट’ प्रदेश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला और उद्योग जगत—के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा और समृद्धि का नया सवेरा साबित होगा।






