संजय मल्होत्रा लेंगे शक्तिकांत दास की जगह, पढ़ें आखिर क्यों चुने गए RBI के नए गवर्नर..

इंदौर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नए गवर्नर अब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। उसके बाद संजय मल्होत्रा अपना कार्यभार संभालेंगे। मल्होत्रा को वित्तीय सेवाओं और प्रशासन का लंबा अनुभव है। ऐसे में उनको बतौर आरबीआई गवर्नर सबसे योग्य माना जा रहा है।

संजय मल्होत्रा का करियर और शिक्षा

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उनका करियर सरकारी प्रशासन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहा है। वह 2020 में भारतीय बिजली निगम (REC) के चेयरमैन और MD रह चुके हैं। इससे पहले वह ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर भी तैनात रहे हैं।

इसके अलावा मल्होत्रा को पावर, वित्त, कराधान, आईटी और खनन जैसे क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उसके बाद मास्टर डिग्री के लिए वह प्रतिष्ठित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी गए। उनके पास भारतीय वित्तीय सेवाओं में शानदार अनुभव है, जो उन्हें RBI गवर्नर के रूप में योग्य बनाता है।

पीएम नरेन्द्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिने जाते हैं मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अफसरों माने जाते हैं। उन्होंने राजस्थान के लगभग सभी विभागों में काम किया है। वह राजस्थान के ही मूल निवासी हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानना और समझना बहुत अच्छा लगता है।

वह पार्क में टहल रहे होते हैं, तो भी इंटरनेट से कुछ भी सुनते व देखते रहते हैं। वह अपने काम में जमकर रिसर्च करते हैं। वह रिसर्च के हवाले से ही प्रेजेंटेशन देते हैं। यही कारण है कि उनकी गिनती पीएम मोदी के पंसदीदा अफसरों में होती है।

शक्तिकांत दास का चुनौती भरा रहा कार्यकाल

शक्तिकांत दास को अपने कार्यकाल के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आरबीआई के गवर्नर का पद संभाला था। अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान कोविड जैसी महामारी के बाद आई आर्थिक चुनौतियों का उन्होंने बखूबी सामना किया। इस दौरान बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए कई उल्लेखनीय काम किए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button