रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बने संदीप साहू

रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने अपने पार्षद दल के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को एमआईसी सदस्यों के नामों का ऐलान किया था, वहीं कांग्रेस ने भी अब नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, उप नेता और प्रवक्ता के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है।

संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर सदस्य हैं। इसके अलावा, जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता और शेख मुशीर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजी गई थी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस सूची को जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। इन नई नियुक्तियों के बाद, कांग्रेस के पार्षद दल की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर जब वे नगर निगम में विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई