कर्तव्य में लापरवाही पर रायपुर जेल के सहायक अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित

रायपुर। रायपुर के केन्द्रीय जेल के सहायक अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि जेल अधीक्षक द्वारा उन्हें अपर अष्टकोण अधिकारी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया था, लेकिन इस जिम्मेदारी के दौरान उन्होंने प्रथम दृष्टया लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता दिखाई।
इस कारण संदीप कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग रहेगा। साथ ही, उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।





