सकरी: नाबालिग से लगातार छेड़छाड़, आरोपी राहुल प्रजापति गिरफ्तार

बिलासपुर:नाबालिक से छेड़खानी करने मामला सामने आया है नाबालिक से छेड़खानी करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सकरी पुलिस थाने में नाबालिक के परिजन ने छेड़खानी करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था… शिकायत को सकरी पुलिस ने गंभीरता से लिया मामले की जांच में जुट गई..
आपको बता आरोपी राहुल प्रजापति आए दिन नाबालिक से छेड़छाड़ किया करता था…तंग आकर नाबालिक ने इस बुरे कृत्य की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद नाराज परिजनों ने इस घटना की शिकायत सकरी थाने में की इसके बाद सकरी पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.





