सैयारा’ ने मचाया तहलका: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने 4 दिन में रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़!

सैयारा Box Office
बॉलीवुड में नई लहर ला चुकी फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए महज चार दिनों में 151 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

डेब्यू में ही सुपरहिट: अहान पांडे की शानदार एंट्री
‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने अपने पहले ही फिल्म से बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में उनके साथ नई एक्ट्रेस अनीत पड्डा नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

चार दिन में 151 करोड़! बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में 115 करोड़ का कलेक्शन किया था और अब चौथे दिन तक यह आंकड़ा 151 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसी के साथ ‘सैयारा’ 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

पुराने दिग्गजों को दी मात
‘सैयारा’ ने जिन सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ा है, उनके नाम जानकर आप चौंक जाएंगे:
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ – 145.77 करोड़ (लाइफटाइम)
सनी देओल की ‘जाट’ – 118.70 करोड़ (लाइफटाइम)
सैयारा ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को केवल 4 दिनों में पार कर इतिहास रच दिया है।

अगला टारगेट – सलमान खान की ‘सिकंदर’
अब फिल्म का अगला टारगेट है सलमान खान की ‘सिकंदर’, जिसने 185.50 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘सैयारा’ जल्द ही यह आंकड़ा भी पार कर सकती है।

फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्शन
डायरेक्टर: मोहित सूरी
प्रोडक्शन: यशराज फिल्म्स
कास्ट: अहान पांडे, अनीत पड्डा, शान आर ग्रोवर, राजेश कुमार, वरुण बदोला, गीता अग्रवाल

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई