सारंगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई संत गुरु घासीदास जयंती,सीएम से हुए शामिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ नगर में संत गुरु घासीदास जयंती समारोह पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। दोपहर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सारंगढ़ पहुंचे।

समारोह स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों का जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में रामनामी समाज की विशेष भागीदारी रही। रामनामी समाज के अध्यक्ष कौशल रामनामी और वरिष्ठ समाजसेवी समारु राम रामनामी ने अतिथियों का स्वागत कर समाज की ओर से शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय मंच पर मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य संतोषी अरविन्द खटकर, शिवकुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में संत गुरु घासीदास जी के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज में समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने जिले में चल रही विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनता के सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और जयकारों के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, सामाजिक एकता और संत गुरु घासीदास जी के आदर्शों की झलक साफ दिखाई दी, जिससे सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई