Saif became part of an event: हमले के बाद पहली बार किसी इवेंट का हिस्सा बने सैफ, साफ दिखे चोट के निशान

Saif became part of an event: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को हाल ही में पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया, जब वह अपनी फिल्म ‘ज्वेल थीफ़- द रेड सन चैप्टर’ (Jewel Thief – The Heist Begins) के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे। बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला हुआ था, जिसके बाद वह पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहे और फिर घर लौटे थे। इस इवेंट में सैफ के ऑल-डेनिम लुक ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी गर्दन पर लगे घाव और टेप ने सुर्खियां बटोरीं।
फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान सैफ के गर्दन पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। एक फैन अकाउंट ने सैफ की गर्दन के पास के बड़े निशान का क्लोज़-अप शॉट भी पोस्ट किया। वहीं, करीना के फैन क्लब ने सैफ की गर्दन पर लगे घाव की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जो लोग पिछले कुछ हफ्तों में करीना और सैफ पर सवाल उठा रहे थे, उनके लिए ये तस्वीरें हैं। सैफ अपनी चोटों को दिखाने के बजाय कॉलर वाली शर्ट में दिखाई दे रहे हैं, और गर्दन पर घाव ठीक होता हुआ नजर आ रहा है।”

इस इवेंट में सैफ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं हमेशा से एक डकैती फिल्म करना चाहता था, और मैं इससे बेहतर को-एक्टर की उम्मीद नहीं कर सकता था। यह एक प्यारी फिल्म है, और मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”
सैफ की चोट के बावजूद उनका उत्साह और फिल्म के प्रति उनका प्यार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, और उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।





