दिवाली की खुशी में गम: पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

दिवाली के जश्न के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। पटाखा दुकान में भीषण आग लग गयी है। घटना में कई पटाखा दुकान जलकर खाक हो गये हैं। घटना दामापुर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक लाखों कैश और छह पटाखा दुकान जलकर राख हो गये हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी।

जानकारी के मुताबिक दिवाली के मौके पर बिना लाइसेंस के ही बस्ती के अंदर पटाखा बाजार लगाया गया था। इसी दौरान अचानक से एक दुकान में भीषण आग लग गयी। एक दुकान में आग लगते ही देखते ही देखते अन्य दुकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। इधर पटाखा दुकान में भीषण आग से इलाके में अफरा तफरी मच गयी।

इधर पटाखा भी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगे। बस्ती भीतर बीच बाजार में आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक करीब 8 लाख कैश सहित 6 फटाखा दुकान जलकर राख हो गये। बताया जा रहा है बिना लाइसेंस के ही दुकान संचालित किया जा रहा था। मिनी फायर सेफ्टी के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पूरी घटना दामापुर पुलिस चौंकी क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई