सदन में उठा बंद उद्योगों को मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन, विपक्षी दलों ने बंद उद्योगों का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने हमेशा इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने का वादा किया था, लेकिन कई उद्योग बंद हो गए हैं।

राजनांदगांव में पांच उद्योग बंद होने की बात सामने आई। इस पर सवाल उठाया गया कि इन उद्योगों को सरकार से कोई मदद क्यों नहीं मिली। मंत्री लखनलाल देवांगन ने जवाब देते हुए बताया कि सरकार ने इन बंद उद्योगों को नियमों के तहत सब्सिडी और ब्याज अनुदान प्रदान किया था। इसके अलावा, मंत्री ने यह भी कहा कि 2023 में कांग्रेस के शासन में 18 उद्योग बंद हुए थे, लेकिन सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

सदन में जल जीवन मिशन पर भी चर्चा हुई, जहां डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन राज्य में इसे सही तरीके से 2023 तक लागू नहीं किया जा सका। भाजपा सरकार के आने के बाद इस पर काम शुरू हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई