राहुल पर बयानबाजी के खिलाफ हंगामा, बिट्टू समेत इन लोगों का फूंका पुतला

बीजापुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेसियों ने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जता कर जमकर नारेबाजी की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button