कुणाल कामरा की वीडियो पर बवाल, शिवसैनिकों ने स्टूडियो में मचाया हंगामा, FIR दर्ज

मुंबई, 24 मार्च 2025 – स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में पोस्ट की गई उनकी एक वीडियो को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। इस वीडियो में कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की, जिससे शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो की कुर्सियों, लाइटों, शीशों और दरवाजों को नुकसान पहुंचाया। इस तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल समेत 19 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिनमें शिवसेना नेता कुणाल सरमालकर भी शामिल हैं। शिवसेना युवा सेना सचिव राहुल कनाल को आज तड़के 4 बजे भारी पुलिस बल के साथ उनके घर से हिरासत में लिया गया।

इस घटना के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे संविधान की प्रति पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता”

शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने भी कामरा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग की है कि कामरा दो दिनों के भीतर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से माफी मांगें, अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई