महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर बवाल, शिवसेना (UBT) ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुंबई:महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी सरकार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है।

शिवसेना (यूबीटी) ने सामना में लिखा कि नागपुर में दंगे भड़क उठे और पुलिस पर हमले हुए। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब नागपुर का 300 सालों का इतिहास बिना किसी दंगों के रहा है, तो अब यह हिंसा क्यों भड़की? शिवसेना (यूबीटी) ने गृह मंत्रालय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह दंगे बाहरी लोगों ने किए तो पुलिस पहले से सतर्क क्यों नहीं थी?

बीजेपी पर तीखा हमला

सामना में कहा गया कि महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन कभी नहीं होगा, लेकिन बीजेपी सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए ऐसे मुद्दों को भड़का रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार नव-हिंदुत्व की राजनीति कर रही है और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है।

शिवसेना (यूबीटी) ने आगे कहा कि बीजेपी ने नया शिवाजी गढ़ने की कोशिश की है। सामना में लिखा गया कि ओडिशा के एक बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी थे। शिवसेना (यूबीटी) ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ बताया।

कब्र विवाद और बाबरी मस्जिद से तुलना

शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं और इसकी तुलना अयोध्या की बाबरी मस्जिद से कर रहे हैं। पत्र में लिखा गया कि “यह सीधे-सीधे एक नौटंकी है। औरंगजेब की कब्र को हटाने से महाराष्ट्र का भविष्य नहीं सुधरने वाला।”

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई