वांटेड की गिरफ्तारी पर हंगामा: पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार देर रात पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ। नोएडा और मसूरी थानों की संयुक्त टीम वांटेड अपराधी कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने नाहल गांव पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 में तैनात कांस्टेबल सौरभ देशवाल के सिर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सौरभ को तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल सौरभ मूल रूप से शामली के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

घटना उस समय हुई जब नोएडा क्राइम ब्रांच और थाना फेस-3 की टीम, मसूरी पुलिस के साथ मिलकर रात 12 बजे कादिर को गिरफ्तार करने गांव में पहुंची थी। कादिर को जैसे ही हिरासत में लिया गया, उसके परिवारवालों और समर्थकों ने हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार, हमला पूर्व नियोजित लग रहा है क्योंकि ग्रामीणों ने एक साथ फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में किया और कादिर को फिर से गिरफ्त में लिया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। इस घटना को लेकर थाना फेस-3 के उपनिरीक्षक सचिन की ओर से मसूरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कांस्टेबल सौरभ की मौत की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई