RSS प्रमुख मोहन भागवत का 75वां जन्मदिन, PM मोदी बोले- राष्ट्र सर्वोपरि रखने वाले असाधारण व्यक्तित्व

दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत का आज 75वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि यह स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि संगठन के पास भागवत जी जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी नेता हैं। मोदी ने कहा कि भागवत जी ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और उनका जीवन समाज को संगठित करने, समता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में 11 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद के 1893 के शिकागो भाषण और 9/11 आतंकी हमले से जुड़ा है। इसी दिन मोहन भागवत जी का जन्मदिन होना एक विशेष संयोग है। उन्होंने लिखा कि संघ परिवार उन्हें ‘परम पूजनीय सरसंघचालक’ के रूप में सम्मानित करता है।

मोहन भागवत का जीवन संघ के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहा है। वे 1970 के दशक में प्रचारक बने, 2000 में सरकार्यवाह और 2009 में सरसंघचालक पद संभाला। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को सहजता और सटीकता से आगे बढ़ाया। वे राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रबल समर्थक हैं और भारत की विविधता, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

मोदी ने यह भी साझा किया कि उनका भागवत जी के परिवार से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने पिता मधुकरराव भागवत का उल्लेख किया और बताया कि उनकी पुस्तक ज्योतिपुंज में उनके बारे में विस्तार से लिखा है। भागवत जी न केवल मृदुभाषी और संवेदनशील नेता हैं, बल्कि संगीत और गायन में भी रुचि रखते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई