रोहित और विराट बनेंगे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय जोड़ी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। इस मैच में दोनों खिलाड़ी एक साथ उतरेंगे और भारत की सबसे लंबे समय तक साथ खेलने वाली जोड़ी बन जाएँगी।
रोहित और विराट का यह 392वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, जिससे वे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की 391 मैचों की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन-द्रविड़ की जोड़ी ने 1996 से 2012 तक भारतीय टीम के लिए खेले थे और बल्लेबाजी की रीढ़ बनकर टीम को मजबूती दी थी। रोहित और विराट अभी भी सक्रिय हैं और भविष्य में 400 मैचों के आंकड़े तक पहुँच सकते हैं।
ये मैच दोनों खिलाड़ियों के लिए कई मायनों में खास है क्योंकि उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं। भारत में उन्होंने आखिरी बार साल की शुरुआत में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच के साथ उनके फैंस को लंबे इंतजार के बाद मैदान पर उन्हें देखने का मौका मिलेगा।





