बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क निर्माण को मंजूरी, नवेरी से गाडाभाठा मार्ग बनेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए 432.54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये और मानपुर से परसदा सड़क निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की भी स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क मजबूत होगा।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण जनता को सुरक्षित और आसान यातायात की सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी लाभ पहुंचेगा।

मंत्री ने बताया कि स्वीकृति के बाद तकनीकी मंजूरी लेकर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार सड़क और पुल निर्माण को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि निर्धारित अवधि में काम पूरा हो और जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई