Road accident: बारातियों से भरी एक बस पलटी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

शहडोल मध्यप्रदेश के शहडोल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारातियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे की इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दर्जनों यात्री घायल हो गए। बताया गया कि,घटना देवलोंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव की है।

दरअसल, जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक एक बाइक सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी पलट गई। बताया गया कि, पिकअप में सवार सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे और शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

वहीं इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई