सड़क हादसा: 5 कारोबारियों की मौत, कार 25 मीटर तक ट्रक में घसीटी गई

पटना।पटना में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। यह हादसा परसा बाजार थाना क्षेत्र के महोली फ्लाईओवर के नीचे रात 1 बजे हुआ। कारोबारी फतुहा से पटना लौट रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह ट्रक में समा गई और ड्राइवर उसे करीब 25 मीटर तक घसीटता रहा।

हादसे के बाद कार के अंदर पड़े कारोबारियों के शव।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर परसा बाजार थाना पुलिस और पटना सदर डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेजा गया। मृतकों की पहचान गोपालपुर के राजेश कुमार (50), संजय कुमार (38), सिपारा के कमल किशोर (38), प्रकाश चौरसिया (35) और मुजफ्फरपुर के सुनील कुमार (30) के रूप में हुई है। सभी कारोबारी बताए जा रहे हैं और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी और सीधे ट्रक से टकरा गई। शव कार के अंदर बुरी तरह फंसे थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है। परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने पुष्टि की कि पांचों की मौत मौके पर ही हुई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई