छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, मार्च में ही तापमान 40 के पार, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

राजधानी रायपुर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में 40.3 डिग्री, माना में 39.5 डिग्री, जगदलपुर और पेंड्रा में 38.4 डिग्री, अंबिकापुर में 37.2 डिग्री तापमान रहा।

गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, हाइड्रेटेड रहने और सिर ढककर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।

अगर इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आम जनता से सावधानी बरतने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button