Revolt in Congress: कांग्रेस में बगावत, संयुक्त महामंत्री ने निर्दलीय भरा महापौर के लिए नामांकन, लगाए गंभीर आरोप

Revolt in Congress (मनेन्द्रगढ़) : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ी बगावत सामने आई है। पीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने चिरमिरी से निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। बबीता सिंह पिछले दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय हैं और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी मानी जाती हैं। उनकी जेठानी स्व. सुभाषिनी सिंह चिरमिरी की पहली महापौर रह चुकी हैं।

पिछले चुनाव में भी बबीता महापौर पद की दावेदार थीं, लेकिन तत्कालीन विधायक विनय जायसवाल ने अपनी पत्नी को महापौर बनवा दिया था। पार्टी द्वारा पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिए जाने से नाराज बबीता ने कहा कि, कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने आरोप लगाया कि,कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है।

पहले विधायक फिर उनकी पत्नी को महापौर और अब फिर पूर्व विधायक को महापौर का टिकट देना अन्य कार्यकर्ताओं का अपमान है। बबीता ने यह भी आरोप लगाया कि, भाजपा ने जायसवाल का रास्ता साफ करने के लिए डमी उम्मीदवार खड़ा किया है। 2028 में भी कांग्रेस जायसवाल दंपति को ही विधानसभा प्रत्याशी बनाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई