जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को बेहतर सुविधा देने पर जोर

बिलासपुर। कलेक्टर की अध्यक्षता में मंथन सभाकक्ष में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में बिलासपुर सहित जिले के सभी छह जिलों से नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य मकसद किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना था। इसमें ऋण वितरण, खाद और बीज वितरण की समीक्षा की गई और अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वसूली की स्थिति संतोषजनक है और केसीसी धारकों को एटीएम एवं माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जा रही है।
माइक्रो एटीएम की मदद से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी किसानों को बैंकिंग सेवा मिल रही है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों को माइक्रो एटीएम और डिजिटल लेन-देन के बारे में किसानों को समझाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस पहल से जिले के किसानों को सहकारी बैंकिंग प्रणाली का अधिक फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है।





