सीसीटीवी से खुलासा: बकरा चोरी कर काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम जोरातराई में हुई इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, धारदार हथियार, नगदी और कपड़े जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शफी (50) और ओमप्रकाश वर्मा (35) के रूप में हुई है। दोनों रूआबांधा क्षेत्र के निवासी हैं और भिलाई नगर थाना क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

मामले में ग्राम जोरातराई के निवासी बन्नी अली ने 25 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की शाम उन्होंने अपने बकरों को घर में रखा था, लेकिन अगली सुबह दो बकरे गायब मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर दो लोग दुपहिया वाहन से बकरा ले जाते हुए दिखाई दिए।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए पहले स्कूटी से इलाके की रेकी की और मौका देखकर घर के पास से बकरा चोरी कर लिया।

चोरी के बाद आरोपियों ने बकरों को काटकर बेच दिया और उससे मिली रकम खर्च कर दी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई