विक्रम संवत का सम्मान: उत्तराखंड में अब सरकारी दस्तावेजों में होगा उल्लेख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अहम फैसला लेते हुए सभी सरकारी दस्तावेजों में विक्रम संवत और हिंदू माह का उल्लेख अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को इसकी महत्ता से अवगत कराना है।

विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जारी होने वाली सभी सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास शिलाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तुरंत आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय संस्कृति को सहेजने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। यह हजारों सालों से समय-गणना का प्रमुख आधार रहा है। लेकिन आज के समय में ज्यादातर सरकारी दस्तावेज ग्रेगोरियन कैलेंडर के आधार पर ही प्रकाशित किए जाते हैं, जिससे पारंपरिक समय-गणना धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि इस फैसले से भारतीय परंपरा को सम्मान मिलेगा और लोगों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

नई पीढ़ी को मिलेगी सही जानकारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों और स्मारकों में विक्रम संवत और हिंदू माह का उल्लेख होने से आने वाली पीढ़ियों को भी इसके महत्व की जानकारी होगी। यह पहल भारतीय परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

क्या है विक्रम संवत?

विक्रम संवत भारतीय कालगणना का एक प्रमुख संवत है, जिसका प्रचलन महाराजा विक्रमादित्य ने किया था। इसका आरंभ ईसा पूर्व 57 में हुआ था। यह संवत मुख्य रूप से चंद्र और सौर कैलेंडर पर आधारित है, जिसमें महीने दो पक्षों में विभाजित होते हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। हिंदू पंचांग में चैत्र माह से नए साल की शुरुआत मानी जाती है, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह जनवरी से होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का राज्य में काफी सराहना हो रही है। इसे भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई