छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ IFS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IFS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। 27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार यह सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
2009 बैच के IFS अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर का क्षेत्रीय महाप्रबंधक बनाया गया है। वे अभी अचानकमार टाइगर रिजर्व में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं 2009 बैच के विवेकानंद झा को उनके वर्तमान कार्यों के साथ रायपुर में वन संरक्षक, एफएमआईएस मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2010 बैच की सतोविशा समाजदार को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई), रायपुर बनाया गया है।

2012 बैच के गुरुनाथन एन. को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का क्षेत्र निदेशक बनाया गया है।
इसके अलावा 2012 बैच की प्रियंका पाण्डेय को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है।
सरकार ने यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया है।





