महापौर, न.पा. और नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों का आरक्षण अब 27 के बजाय 7 जनवरी को होगा, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका निगमों के महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों का आरक्षण अब 27 दिसंबर की बजाय 7 जनवरी को होगा। इसका आदेश नगरीय प्रशासन विभाग, छग शासन ने जारी किया है।





