17 नवंबर से मिलेगी ठंड से राहत, सरगुजा समेत कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी

रायपुर। उत्तर से लगातार आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है, लेकिन 72 घंटे बाद इससे हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 नवंबर से हवा में नमी प्रवेश करेगी, जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। हालांकि नमी बढ़ने के बावजूद बारिश के आसार नहीं हैं और एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहेगा। इससे पहले 17 नवंबर तक लोगों को ठिठुरन भरी सुबह और कड़क ठंड का सामना करना पड़ेगा।

सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी

विभाग ने सरगुजा संभाग, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कुछ जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है और कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। बाकी जिलों में भी कंपकंपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है।

कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे

रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। माना में पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। दुर्ग रविवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आज रायपुर का मौसम

राजधानी में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक रह सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई