इंडिगो संकट के बीच राहत: स्पाइसजेट की 22 एक्स्ट्रा फ्लाइट आज, एअर इंडिया ने किराया सीमा तय की

दिल्ली। इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन से यात्रियों की बढ़ी परेशानी के बीच बड़ी राहत मिली है। स्पाइसजेट और एअर इंडिया ने यात्रा सुगम बनाने के लिए अहम फैसले लिए हैं।

स्पाइसजेट ने रविवार 7 दिसंबर को 22 एक्स्ट्रा फ्लाइट चलाने का ऐलान किया है। ये एक्स्ट्रा उड़ानें दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु, कोलकाता और आदमपुर एयरपोर्ट से संचालित होंगी। इससे वे यात्री लाभ ले सकेंगे जो इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से फंसे हुए हैं।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के टिकट किराये पर सीमा तय कर दी है, ताकि संकट का गलत फायदा न उठाया जा सके। 4 दिसंबर तक बुक किए गए और 15 दिसंबर तक शेड्यूल टिकट पर किसी भी प्रकार के फ्लाइट परिवर्तन या कैंसिल पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यात्री 8 दिसंबर तक टिकट कैंसिल कर पूरा रिफंड पा सकेंगे। साथ ही टिकट में बदलाव भी 24×7 कॉल सेंटर, ट्रैवल एजेंट्स, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए संभव होगा। प्रबंधन ने एयरपोर्ट पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर भीड़ को संभालने और सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

पांच दिन में 2000 फ्लाइट कैंसिल

2 से 6 दिसंबर के बीच इंडिगो की 2000 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं, जिसके चलते हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। कई लोग मीटिंग, इंटरव्यू और जरूरी कामों में नहीं पहुंच पाए। अब 7 दिसंबर को स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

DGCA हुआ सख्त

डीजीसीए ने इंडिगो के CEO को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। आदेश में कहा गया कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो एयरलाइन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इंडिगो को यात्रियों को रिफंड और मिसिंग लगेज की भरपाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

किराया नियंत्रण आदेश

केंद्र ने एयरलाइंस द्वारा किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है। 500 KM के लिए अधिकतम 7500, 1000 KM के लिए ₹12000 और इससे ऊपर रूट पर अधिकतम  18000 किराया तय किया गया है। यात्री अब स्पाइसजेट और एअर इंडिया के इन कदमों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई