Recharge Plans : साल भर तक चलने वाला प्लान ढूंढ रह हैं, तो इन Plans को जरुर करें चेक

नई दिल्ली : BSNL देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. इन प्लान्स में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है. अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और अपने लिए साल भर तक चलने वाला प्लान ढूंढ रह हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है. यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी. आप BSNL के 2,999 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता हैं. आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.
साल भर रिचार्ज की टेंशन से फ्री
BSNL के पोर्टफोलियो में अलग-अलग प्राइस रेंज में कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. यूजर अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी प्लान रिचार्ज कर सकता है. इन्हीं में से एक प्लान है जो 2,999 रुपये में आता है. यह प्लान यूजर्स को साल भर के लिए रिचार्ज से टेंशन फ्री कर देता है.
मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह प्लान साल भर तक चलता है. इसका मतलब है कि यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. पूरी वैलिटिडी के दौरान यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. यानी कि आप देश भर में किसी भी नेटवर्क पर जितना मर्जी उतना कॉलिंग कर पाएंगे.
अनलिमिटेड डेटा
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है. हालांकि, डेली 3 GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाएगी. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को रोज 100 टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है.
आपको बता दें कि बीएसएनएल देश सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है. कुछ समय पहले देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाए थे. लेकिन, बीएसएनएल ने ऐसा नहीं किया. बीएसएनएल आज भी अपने यूजर्स को पुरानी कीमतों पर ही रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध करा रही है.





